फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइबर अपराधियों से रुपये वापस कराने में जिला अव्वल

Thu, 03 Oct 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। साइबर ठगी के मामलों को लेकर आगरा जोन में एटा सर्वाधिक रकम वापसी कराने वाला जिला बन गया है। 2024 में 1 जनवरी से 22 सितंबर तक 47.24 लाख रुपये की वापसी कराई गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में बढ़ते सोशल मीडिया प्रचलन के चलते लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। आए दिन फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम के साथ ही मोबाइल पर ओटीपी भेजकर लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। साइबर ठग लोगों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर पैसे डालने की बात कहते हैं और ठगी कर लेते हैं। बचाव के मामले में आगरा जोन में एटा पुलिस साइबर थाना काफी आगे है।
क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार ने बताया कि 2024 में 22 सितंबर तक ठगी के शिकार हुए लोगों के 4724333 रुपये वापस कराए गए हैं। संदिग्ध पाए जाने वाले 1530 मोबाइल नंबर या सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं। वहीं लोगों को शिकार बनाने वाले 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लोग साइबर क्राइम या ठगी से बचने के लिए किसी प्रकार के अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें। जितनी जल्दी आप कॉल करेंगे उतनी ही जल्दी आपकी सहायता हो सकेगी।
विज्ञापन


केस एक : बैंक कर्मचारी बताकर ठगे 30 लाख
18 जनवरी 2024 को श्याम नगर निवासी योगेंद्र सिंह के खाते से 30 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर ओटीपी ले ली। सूचना मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने खाते को फ्रीज कराया और बाद में पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

केस दो : फर्जी आईडी बनाकर ठगा
फरवरी माह में राजेंद्र निवासी भोगपुर थाना कोतवाली देहात की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की गई। इसके माध्यम से 1.95 लाख रुपये की हेराफेरी की गई। सूचना मिलने पर साइबर थाना की टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन


जोन में वापस कराई गई रकम
एटा 4724333 रुपये
फिरोजाबाद 3438415 रुपये
हाथरस 1653990 रुपये
मैनपुरी 1556888 रुपये
अलीगढ़ 1378659 रुपये
मथुरा 1041651 रुपये
कासगंज 151998 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें