फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले वासियों ने जला डाले 2 करोड़ रुपये के पटाखे

Mon, 13 Nov 2023 09:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार की रात दिवाली के मौके पर लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। करीब 2 करोड़ रुपये के पटाखे धुआं हो गए। शहर के जीआईसी मैदान में लगाए गए पटाखा बाजार सहित कस्बों के बाजारों में भी रविवार शाम तक खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

शहर में इस बार राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार लगवाया गया था। पूर्व में पटाखा बाजार सैनिक पड़ाव में लगता था। सेना की अनुमति न मिलने की वजह से बदलाव किया गया। जीआईसी मैदान में लगाए गए पटाखा बाजार में आतिशबाजी खरीदने के लिए रविवार देर शाम तक भीड़ उमड़ती रही। पटाखा व्यावसायी सोहेल ने बताया कि यहां एक करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे बिके। रविवार को शाम तक लोग पहुंचते रहे और पटाखों की बंपर खरीदारी हुई। अन्य कस्बों में भी पटाखों की बिक्री जमकर हुई। जबकि काफी संख्या में लोग दूसरे शहरों से भी पटाखे लेकर आए हैं।
लक्ष्मी पूजन करने के बाद लोगों ने आतिशबाजी चलाना शुरू कर दिया। बच्चों के बीच पटाखे चलाने का जबरदस्त क्रेज नजर आया। लोगों ने स्काई शॉट भी खूब चलाए। आसमान में तरह-तरह के नजारे मन को लुभाते रहे। आसमान में जाकर आवाज और रोशनी करने वाले विभिन्न प्रकार के शॉटस, राकेट चलाने का शौक ज्यादा देखा गया। रंग-बिरंगे अनार घर के आंगन व छतों पर चलाए गए। इसके अलावा सड़कों व गलियों में तेज धमाके भी सुनाई दिए। पटाखों की बड़ी-बड़ी लड़ियां भी चलाई गईं। वहीं बच्चों ने फुलझड़ियां चलाकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें