फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले को मिले 98 सीएचओ सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) की तैनाती की गई है। जिले को 98 सीएचओ मिल गए हैं। इनको हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 86 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सीएचओ तैनात थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल रहीं थी। वहीं शासन से जिले को अब 98 सीएचओ और मिल गए हैं। इनको हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात किया जाएगा।
इससे जिले में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। सीएमओ डॉप्त उमेश त्रिपाठी ने बताया जिले को 98 सीएचओ और मिल गए हैं। नए वर्ष में जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चालू होने से इनकी संख्या 184 पर पहुंच जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र पर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होगी। वहीं गांव के लोगों को दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें