फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को कंबल वितरण किया

Thu, 07 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नगला इमाम बख्श में अनुभूति सेवा समिति ने गुरुवार को गरीबों को कंबल वितरण किया। अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरन यादव ने कहा कि समिति द्वारा समय-समय पर गरीबों की आवाज को बुलंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि खुली छत के नीचे रहने वाले लोगों के लिए कड़ाके की सर्दी में बचाव के लिए संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। गरीबों की सेवा ईश्वर की सेवा है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से ईश्वर प्रसन्न होता है। समिति अध्यक्षा किरन यादव ने 150 निराश्रितों को कंबलों वितरण किया। कंबल वितरण के दौरान नाजिम अंसारी, संजय यादव, शमसुल प्रधान, अजरुद्दीन, आनंद गुप्ता, शकील अंसारी, कासिम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें