फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को बांटे कंबल

Sun, 27 Dec 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम लहरा में हुये अग्निकांड के पीड़ितों को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू यादव ने कंबल बांटकर आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


शनिवार को लहरा में एक झोंपड़ी में आग लगने से आठ परिवार बेघर हो गए थे। बेहद गरीब इन परिवारों ने सर्द रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी थी। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने इन परिवारों के बीच पहुंच कर दुख दर्द बांटा। हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। अग्निकांड पीड़ित विनोद, राजेश, संजय, कन्हई, रामवीर, भागीरथ, सत्तो, मीरा को कंबल और दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान संजय उपाध्याय, मोहन चौधरी, महेंद्र सिंह आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें