फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : सीमेंट व्यापारी के मुनीम से लूटे रुपये व बैग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंर्तगत 21 जुलाई को गंजडुंडवारा रोड पर सीमेंट व्यापारी के मुनीम से हुई लूट का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने किया। एक आरोपी को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 20 हजार रुपये व लूटा हुआ बैग मिला। दो अरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 21 जुलाई को श्याम भारद्वाज ने तहरीर दी। बताया कि वह अपने साथी शिवम शर्मा के साथ गंजडुडवारा से पेमेंट लेकर एटा आ रहे थे। गंजडुंडवारा रोड पर धानमील के पास अपाचे मोटरसाइकिल सवार तीन लोग 1.15 लाख रुपये, एक बैंक चेक तथा मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने बुधवार की रात 1 बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास से शहर के मोहल्ला शृंगार नगर निवासी बृजेश को गिरफ्तार किया। उसके पास लूटा गया बैग व 20 हजार रुपये एक तमंचा भी बरामद हुआ।
एएसपी ने बताया कि आरोपी पेशेवर सक्रिय अपराधी हैं। गिरोह बनाकर लूट, चोरी व मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। मोटरसाइकिल का नंबर बदलकर या उसे बिगाड़कर घटनाएं करते हैं। लूट की रकम को तीनों ने आपस में बांट लिया था। बृजेश के हिस्से में 34500 रुपये आए। जिसमें से 14500 रुपये से उसने नोएडा में महंगे कपड़े, जूते आदि की खरीदारी की। उसके साथी बागवाला थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी सचिन व कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर निवासी अंकित फरार हैं। पकड़े गए आरोपी पर पांच व फरार दोनों आरोपियों पर छह-छह मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें