फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: केसीसी ऋण माफ कराने को दिव्यांग किसान से पचास हजार ठगे

Wed, 03 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव कादरपुर के दिव्यांग किसान हरप्रसाद ने बैंक की रिकवरी से जुड़े एक युवक पर पचास हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने बताया वर्ष 2015 में कस्बे की केनरा बैंक शाखा से डेढ़ लाख रुपये का केसीसी कराई थी। केसीसी कराने के बाद किसान को लकवा हो गया और उसकी स्थिति दिनों दिन बिगड़ती चली गई। बैंक में रिकवरी टीम से जुड़े वीरेंद्र नाम के युवक ने पचास हजार रुपये देने के एवज में पूरा ऋण समाप्त कराने का भरोसा दिलाया। इस पर हरप्रसाद ने पचास हजार रुपये की व्यवस्था कर उसे दे दिए। बैंक से ऋण चुकाने को दवाब बनाए जाने पर वह मानसिक परेशान है, पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत बैंक के शाखा प्रबंंधक से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें