फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 57 आवेदकों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र

Mon, 15 Jun 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग बोर्ड के दौरान दिव्यांगजन को देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
एटा। डाक बंगलिया स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को लगाए गए शिविर में 57 आवेदकों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। दो आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए और 11 आवेदकों को रेफर कर दिया गया। दिव्यांगजन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सोमवार को हड्डी के 45, आंख के 14, ईएनटी के 8 और मानसिक के तीन दिव्यांग सहित 70 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें हड्डी के 40, आंख के 10, ईएनटी के 6 और मानिसक का एक दिव्यांग मिलाकर कुल 57 आवेदकों के प्रमाणपत्र बनाए गए। एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि दो आवेदकों के आवेदन में कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। वहीं 11 दिव्यांगों की जांच यहां पर उपलब्ध नहीं होने की वजह से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें