फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोचिंग गई छात्रा से संचालक ने किया दुष्कर्म

Sat, 11 Mar 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग संचालक ने छात्रा के साथ सात मार्च को दुष्कर्म कर डाला। छात्रा ने परिजन को नहीं बताया। काफी परेशान होने के बाद उसने मां को पूरी बात बताई। छात्रा की तहरीर पर ही संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवती कोचिंग में पढ़ रही थी। छात्रा के साथ संचालक ने दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद 10 मार्च को छात्रा परिजन के साथ थाने आई और शिकायत की। आरोपी कोचिंग संचालक प्रेमपाल निवासी दलेलपुर थाना मलावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश की जा रही है। बताया कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं।

इसके अलावा थाना अवागढ़ में व्यक्ति ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट गांव के ही सुनील कुमार सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी पहले ही एक मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वहीं क्षेत्र की एक अन्य महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट की रिपोर्ट गांव के ही नत्थू सिंह सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ और विरोध पर गाली गलौज कर धमकी देने की रिपोर्ट गांव के ही सोमेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना अलीगंज में अनिल बिल्लू सहित छह नामजद एक अज्ञात निवासीगण गांव नगला गजपति थाना जैथरा के खिलाफ घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने और गाली गलौज कर रंग की दुकान में लूटपाट कर छेड़छाड़ करने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें