फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीआईओएस को अध्यापक मिले अनुपस्थित, कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Wed, 09 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने निधौलीकलां क्षेत्र में दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही विद्यालय में अव्यवस्थाएं भी मिलीं। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के श्री दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंगरा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौलीकलां का औचक निरीक्षण किया। दोनों की विद्यालयों में प्रयोगशाला की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।

वित्तविहीन श्रेणी के अध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित थे। जिन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी की गई। इस दौरान पता चला कि प्रार्थना सभा के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित कर उन्हें पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें