फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाहर का खाना बिगाड़ रहा हाजमा, भर्ती हो रहे मरीज

Fri, 16 Jun 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गर्मी में बाहर का खाना खाने से लोगों में पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में इस तरह के करीब 50 मरीज रोजाना ही पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बाहर का तला-भुना खाना गर्मी में लोगों को बीमारियों का शिकार बना रहा है।सुबह से ही सूर्य की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। जरा सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। प्रतिदिन कॉलेज की ओपीडी में पेट संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आम दिनों में जहां पेट संबंधी बीमारी ने आठ से दस मरीज पहुंचते थे। अब 50 के करीब पहुंच रहे हैं। वहीं ज्यादा दिक्कत वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. कुलदीप ने बताया भीषण गर्मी और गर्म हवा में तला भुना व बहारी खाना से प्रत्येक व्यक्ति को बचना चाहिए। गर्मी में ऐसा खाना खाने से व्यक्ति की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इससे उसे उल्टी व दस्त की शिकायत हो जाएगी। अधिकांश मरीज बताते हैं कि फास्ट फूड खाया था।
शुक्रवार को उनके पास 43 मरीज पेट संबंधी समस्या के आए। जहां तीन मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि बाल रोग विभाग में 24 बच्चे उल्टी व दस्त की समस्या के पहुंचे। तीन बच्चों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए ये करें उपाय
-धूप में निकलने से जितना हो सके बचें।
-रसदार फल तरबूज, खरबूज, अंगूर, खीरा व ककड़ी का सेवन करें।
-हाई प्रोटीन वाला भोजन लें, थोड़ा-थोड़ा कर कई बार में भोजन खाएं।
-नीबू पानी, शिकंजी आदि का सेवन करें।
-बाजार में गन्ने का जूस सहित फास्ट फूड खाने से बचें।
-दस्त होने पर ओआरएस का घोल लेते रहें।


इन समस्याओं में भर्ती होने की जरूरत
-खाने-पीने के सापेक्ष उल्टी व दस्त अधिक होना।
-बुखार के साथ उल्टी व दस्त होना।
-पेशाब बंद हो जाना, होठों पर पपड़ी जमना।

-आंख व मुंह की नमी सूख जाना।
-सुस्त होना, कमजोरी होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें