कस्बा मिरहची में शिवलिंग मिलने की सूचना पर लगी भीड़। संवाद
मिरहची। क्षेत्र के गांव श्यामपुर में नवरात्र में शुक्रवार को पीपल वृक्ष की जड़ों पर शिवलिंग देखे जाने पर लोगों में कौतूहल है।
ग्रामीण इसको पीपल वृक्ष की जड़ से निकलना बता रहे हैं, क्षेत्र में खबर फैलने पर लोग शिवलिंग देखने को पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक शिवलिंग जमीन से निकलना मानकर लोगों ने पूजा अर्चना करना शुरु कर दिया है। लोग लाइन लगाकर शिवलिंग के दर्शन कर पूजा कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। संवाद