खाटू श्याम की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
एटा। विकासखंड मारहरा के गांव नगला मनी में श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद मंगलवार रात खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे।
खाटू श्याम के भजन एवं गीत प्रस्तुत कर आगरा की महिला कलाकारों ने धूम मचा दी। पंडाल में खाटू श्याम भगवान के जयकारे गुंजायमान हो उठे। आयोजन सुनील यादव द्वारा कराया गया। भजन संध्या के शुभारंभ पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार आर्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान को श्री श्याम नामी दुपट्टा तथा माला पहनाकर एवं श्री खाटू श्याम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। सत्येंद्र यादव, विपिन यादव, मोनू ठाकुर, रामकुमार सिंह, हर्षित चौहान मौजूद रहे।