फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: देवेश शाक्य ने रोड शो निकाल दिखाया दमखम, 200 गाड़ियां हुईं शामिल

Sat, 03 Feb 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवेश शाक्य शनिवार को पहली बार एटा पहुंचे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। जिसमें करीब 200 चार पहिया वाहन शामिल रहे। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

जिले में समाजवादी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य शनिवार को एटा पहुंचे। स्वागत के बाद मलावन कस्बा से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। शहर के कासगंज रोड से मिरहची होते हुए कासगंज निकल गया। इनके काफिले में गाड़ियों की कतार चल रही थी। देवेश शाक्य ने कहा कि एटा की पावन धरती को प्रणाम करता हूं। पहली बार यहां आया हूं। जिस प्रकार से यहां के लोग उत्साहित दिखाई दे रहे हैं, उसको देखते हुए सबसे मुलाकात करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, भूपेंद्र प्रजापति, जहीर अहमद, मेधाव्रत शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें