राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव रामनगर में वाहन की टक्कर से घायल नीलगाय 48 घंटे से तड़प रही है। शिकायत करने पर भी वन विभाग ने घायल नीलगाय की सुध नहीं ली है। रामनगर गांव के दीपक राठौर ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से नीलगाय घायल हो गई थी। सड़क पर घायलावस्था में पड़ी नीलगाय को कुत्ते और कौए कुतर रहे थे, इस पर गांव के लोगों ने नीलगाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर उसका उपचार करा रहे हैं। घायल नीलगाय की दिनों दिन हालत बिगड़ने पर वन विभाग को सूचित किया गया, जानकारी दिए जाने पर भी वन विभाग ने घायल नीलगाय की सुध नहीं ली है। संवाद