फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का हमला, जांच में दो बच्चे मिले संक्रमित

विज्ञापन
एमसीएच विंग में भर्ती डेंगू पीड़ित बच्ची फाइजा । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बरसात के मौसम के बीच डेंगू का हमला शुरू हो गया है। डेंगू की चपेट में आए दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। जांच में शहर के कटरा मोहल्ला और गांव मरजादपुर के दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला किदवईनगर निवासी नईम की पांच वर्षीय बेटी फाइजा डेंगू की चपेट में आई है। शुरूआत में बुखार आया। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण देखते हुए जब जांच कराई तो बीमारी की पुष्टि हो गई। साथ में उसे पीलिया भी निकला है। बच्ची की प्लेटलेट्स भी काफी कम हैं। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया है। फाइजा की मां नसीम ने बताया कि दो दिन से बुखार आ रहा था। उसके बाद मेडिकल कॉलेज लाए तो लक्षणों के आधार पर जांच कराई गई। जांच में प्लेटलेट्स कम आईं और डेंगू बताया गया।
वहीं गांव मरजादपुर निवासी बबी सिंह के सात वर्षीय पुत्र गोपाल को कई दिनों से बुखार के साथ पेट दर्द रह रहा था। मेडिकल कॉलेज में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने जांचें कराईं तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद बच्चे को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। पिता ने बताया कि दो दिन पहले भर्ती कराया था। इलाज से आराम मिल रहा है। डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट देखकर डेंगू की बात कही है, इलाज जारी है।
विज्ञापन

डेंगू संक्रमित दो बच्चे हो चुके हैं स्वस्थ
मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक वार्ड में डेंगू से पीड़ित दो बच्चों को इससे पहले भर्ती कराया गया था जो स्वस्थ हो चुके हैं और उनके परिजन छुट्टी करा ले गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अब डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें