अवागढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 नवंबर को गुरु गोपाल मणि महाराज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग रखी गई। आंदोलन में शामिल होकर लौटे हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने बताया कि मंच पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग सरकार से की। वर्ष 2024 से पूर्व इस संबंध में कानून बनाने को कहा गया। मीडिया प्रभारी सर्वेंद्र, कोषाध्यक्ष मुकेश, उपाध्यक्ष अतुल, उपाध्यक्ष सोनू, सचिव पवन, रजनीश , अंशु, अजय आदि भी मौजूद थे।