अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।
- फोटो : अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।
एटा। विद्युत निगम के कर्मचारी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। सोमवार शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
दक्षिणांचल विद्युत निगम के निजीकरण का प्रस्ताव लाया गया है। इसके बाद से निगम के कर्मी विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है निजीकरण उपभोक्ताओं से लेकर कर्मियों तक के लिए सही नहीं है। कर्मचारी लाइनलॉस कम करने से लेकर निगम के कार्यों पर रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। आगरा में निगम का निजीकरण किया जा चुका है, वहां के उपभोक्ता परेशान हैं। इससे न सिर्फ कर्मियों बल्कि उपभोक्ता को भी दिक्कत होगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर निजीकरण और सरकार के विरोध में नारेबाजी की।