हैदराबाद विश्व विद्यालय के छात्र रोहित वेेमुला आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को इसके विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कचहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क से गांधी मार्केट होते हुए जिलाधिकारी आवास तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान समिति के सदस्यों ने केंद्रीय राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय एवं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे देने के साथ ही घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। समिति अध्यक्ष जयंती प्रसाद सुमन ने कहा कि दलित छात्र को आत्म हत्या के लिए मजबूर करने की घटना निदंनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए। नैतिकता के आधार पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता, तो जमकर निंदा की जाएगी। इस मौके पर उमाशंकर, सुरेश चंद्र, कमलेश कुमार गौतम, उमेश दिनकर, राहुल कुमार, वीरपाल सिंह, साहब सिंह, महेश बाबू, जयंत मौर्या, विनय चंद्रा, वीरेश कुमार, सुधाकर किशोर आदि लोग मौजूद रहे।