फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज ने भी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या होने पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए रोष जताया है।
विज्ञापन

श्रवण गंगा सेवा समिति के लालपुर स्थित कार्यालय पर सोमवार को आसपास के जनपदों से सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। शोक सभा में शामिल क्षत्रिय बंधुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। शाम को 5 बसों और एक दर्जन से अधिक कारों में सैकड़ों क्षत्रियों का काफ़िला श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पैतृक निवास हनुमानगढ़ राजस्थान के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें