फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जाम से छुटकारे के लिए बाजार में नो एंट्री व्यवस्था की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। नगर के बाजारों में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहते हैं। लोगों का कहना है कि बिना नो एंट्री व्यवस्था के यातायात सामान्य रूप से संचालित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

दोपहर में स्थिति उस समय और विकराल हो जाती है जब स्कूलों की छुट्टी होती है। स्कूल वाहनों को छोड़ने के लिए जैसे ही वाहन नगर में प्रवेश करते हैं, जाम लग जाता है। स्कूल वाहन आधा-आधा घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। बस में बैठे छात्र-छात्राएं भूख-प्यास से व्याकुल दिखाई देते हैं।
अखाड़ा चौराहा, बारहद्वारी, मेन बाजार, जलेसर रोड, एटा तिराहा पर पुलिस मौजूद तो रहती है। लेकिन कुर्सियों पर बैठकर ड्यूटी का समय पूरा करने की औपचारिकता भर करती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू, करण वार्ष्णेय किशु, किशन गुप्ता, गगन वार्ष्णेय आदि कहते हैं कि नगर में नो एंट्री व्यवस्था लागू करनी चाहिए। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर पुलिस अधिकारियों के साथ इसकी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें