फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। सपा के पूर्व जिला सचिव सोनू शर्मा ने सांसद देवेश शाक्य के नाम ज्ञापन देते हुए मारहरा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मारहरा रेलवे स्टेशन से कस्बे सहित देहात क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन के न रुकने से यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। कस्बे की दरगाह पर उर्स के समय देश के विभिन्न कोनो से लोग यहां आते हैं। ट्रेन के ठहराव से श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार धीरू, रजनीश कश्यप, प्रियांशु उपाध्याय, बंटी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें