एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुशवाह में कुश पाराशर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे खेत से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के नीतू, बॉबी, टीटू, पंकज और सचिन ने उस पर लाठी-डंडों और सरिया जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कुश को गंभीर चोट आई हैं, शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे बचाया। दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद बताया जाता है। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद