फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध संबंधों में युवक की हत्या कर शव फेंका

Sat, 06 Jul 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी एक युवक का शव शुक्रवार की देर रात कस्बा व थाना अलीगंज में ईदगाह के पास तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। गांव की ही एक महिला से अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप परिजन ने लगाया। जिस पर पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पंकज (28) निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर का शव शुक्रवार रात मिला। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सुषमा देवी ने गांव की ही राजकुमारी व तीन अन्य लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया। बताया कि पंकज के इस महिला के साथ संबंध थे। 1 जुलाई को पंकज अपने खेत के इकरारनामा को निरस्त कराने की जानकारी लेने के लिए अलीगंज तहसील गया था। अपने साथ परिवार के ही चाचा सौरव और तहेरे भाई सचिन को भी ले गया था।
दोपहर बाद लगभग 3 बजे महिला का कॉल उसके फोन पर आई। इस पर कुछ देर में वापस लौटने की कहकर बाइक लेकर चला गया। जब देर शाम तक वह नहीं लौटा तो सौरव और सचिन घर लौट आए। जिसके बाद हम लोगों ने आसपास भी ढूंढा मगर कोई सुराग नहीं लगा। 4 जुलाई को थाना जसरथपुर में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें से राजकुमारी व उसके भतीजे अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं राजकुमारी का ननदोई राजीव व उसका बेटा विनय फरार चल रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें