फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव पिपहरा निवासी बृजेश कुमार की पत्नी मीना देवी (25) का शव शनिवार की सुबह करीब 9 बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला। भाई दुर्गेश कुमार निवासी गांव अल्लैपुर कोतवाली देहात का आरोप है कि बहन को बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें