फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंका युवक का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। हत्या कर युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड के किनारे मलावन थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
बृहस्पतिवार सुबह मलावन थाना क्षेत्र के गांव सेंथरी के पास मुर्गी फॉर्म के सामने करीब 28 वर्षीय युवक का शव देखा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। जूते-चप्पल आदि नहीं पहने है। जिससे इसमें सड़क दुर्घटना की संभावना नहीं लग रही। पुलिस ने युवक की पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। मलावन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते उसकी मौत के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उसके फोटो सभी थानों को भेज दिए गए हैं। शरीर पर दुर्घटना जैसी चोट के निशान नहीं हैं। गले पर कुछ हल्के निशान दिख रहे हैं। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें