फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में 6 घंटे रखा रहा शव

Sun, 09 Apr 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहिना मिर्जापुर के मजरा मिर्जापुर में वृद्ध का शव छह घंटे तक श्मशान भूमि में रखा रहा। जमीन के विवाद की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम ने पैमाइश कर जमीन को मुक्त कराया। तब कहीं जाकर वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


गांव के मेघ सिंह (65) वर्ष की मृत्यु शुक्रवार की शाम हो गई थी। रिश्तेदारों के एकत्रित होने के बाद परिवारीजन शनिवार सुबह करीब 8 बजे अंत्येष्टि के लिए शव को लेकर श्मशान पहुंचे। गांव के ही विजय पाल ने उस जगह को अपना बताया और वहां दाह संस्कार करने का विरोध किया। मेघ सिंह के परिवारी जन भी वही अंत्येष्टि करने पर अड़ गए। काफी देर तक वहां विवाद की स्थिति बनी रही।

घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी जलेसर रामनयन सिंह व थाना प्रभारी फूलचंद को दी गई। इस पर उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस को अंत्येष्टि स्थल की जगह की नापतोल और अंत्येष्टि स्थल को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। लेखपाल विपिन कुमार ने जगह की पैमाइश की और अनधिकृत रूप से कब्जाई गई श्मशान की जमीन को मुक्त कराया। इसके बाद दोपहर 2 बजे शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें