फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो युवकों के फंदे पर लटके मिले शव, हत्या का आरोप

Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों के शव फंदों पर लटके मिले हैं। जलेसर क्षेत्र में शुक्रवार रात घर में ही युवक का शव लटका मिला था। इसके अलावा कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक पेड़ पर लटका मिला। परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



थाना जलेसर क्षेत्र के गांव अब्दुला हईपुर उर्फ नगला हीरा निवासी शिवराज सिंह (23) का शव घर में ही शुक्रवार रात करीब 11 बजे फंदे पर लटका मिला था। पिता शंकरपाल का आरोप है कि गांव के ही राजपाल सिंह और भाई चंद्रशेखर व विकास ने शु्क्रवार को बेटे की पिटाई की थी। इस बात से आहत होने पर उसने रस्सी से फंदा लगाकर जान दी है। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। पीटकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा तीनों के खिलाफ दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।


वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमसान निवासी मोहित (22) का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला है। ताऊ अजयपाल और मामा दिनेश का आरोप है कि गांव के ही एक युवक की मोहित के पिता रतेंद्र से मारपीट हुई थी। बाद में पुलिस से मोहित को पकड़वा दिया था। रंजिश के चलते ही हत्या कर शव को फंदा पर लटकाया गया है। बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे मोहित खेतों की ओर गया था तभी वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या ही की है। आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें