एटा। आखिर जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिले में तैनात डीसी एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) सोमवार को आगरा में कोरोना पॉजिटिव आईं। वहां स्वास्थ्य टीम द्वारा उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जनपद में तैनात डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष 2 दिन पूर्व आगरा गई थीं। वहां सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें उन्हें संक्रमित पाया गया। इस पर आगरा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आइसोलेट किया है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया की जिले में अभी तक एक भी कोरोना केस नहीं आया है।
कहा कि एनआरएलएम की डीसी आगरा में पॉजिटिव आने की जानकारी मिल रही है लेकिन पोर्टल पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया जिले में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की प्रतिदिन 1000 जांच की जा रही है।