फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइकिल सवार को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, दो की मौत; चालक की 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

Wed, 15 May 2024 04:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अकबरपुर अलीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हुआ कुछ  ये कि कार ने पहले एक साइकिल सवार को रौंदा, फिर पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार और कार चालक दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के अकबरपुर अलीपुर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हड़बड़ाहट में कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे चलते चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की देर शाम अलीपुर गांव निवासी दामोदर (55) अपनी साइकिल से खेतों की ओर घूम कर अकबरपुर मार्ग पर आ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार सामने से आ रही कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक शाकिब ने अपनी कार को भगाने का प्रयास किया। हड़बड़ाहट में उसकी कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर अवस्था में उसे आगरा रेफर किया गया। रास्ते में शाकिब (28) ने भी दम तोड़ दिया। दोनों ही मृतक एक गांव के होने की वजह से सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी तब तक छूट गया पति का साथ
इस हादसे में कर चालक साकिब की मौत से घर में सभी लोग सदमे में हैं। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि साकिब की लगभग 15 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। इस प्रकार सड़क हादसे में मौत से घर में मातम पसर गया है, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें