फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान पर क्रूरता: पालतू कुतिया को लाठी से पीटकर मार डाला

Sun, 28 Dec 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव गढ़िया में एक युवक ने पड़ोसी की पालतू कुतिया को लाठी से पीटकर मार डाला। घटना के बाद पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना जलेसर के गांव गढि़या निवासी सुमित कुमार ने प्राथमिकी में लिखा है कि 22 दिसंबर को गांव का ही छोटू कुमार बिना किसी उकसावे के उनकी पालतू कुतिया को लाठी से पीटने लगा। आरोप है कि सिर में गंभीर चोट लगने से कुतिया मौके पर ही मर गई। इसके बाद आरोपी ने उसको सरसों के खेत में फेंक दिया। पीड़ित ने बताया कि मृत कुतिया के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अब मां के बिना बेसहारा हो गए हैं। कुतिया ने आरोपी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था, इसके बावजूद उस पर जानलेवा हमला किया गया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें