फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दंगल देखने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
मारहरा के गांव त्रिलोकपुर में दंगल में दांव पेच  लगाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में नवमी-दशमी पर आयोजित दो दिवसीय दंगल में पहलवानों के दांव पेंच देखने को आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। दंगल में दांवपेंच का प्रदर्शन करने को दिल्ली-जयपुर सहित अनेक स्थानों से नामचीन पहलवान आए हैं। मंगलवार को शुरू हुए दंगल का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र लोधी ने फीता काटकर एवं पहलवानों से परिचय कर किया। उन्होंने कहा खेल से जुड़े युवा नशे की प्रवृत्ति से दूर रहते हैं। दंगल के आयोजक दिनेश चंद्र प्रधान ने कहा अंतिम कुश्ती 31000 रुपये की रहेगी। उन्होंने कहा गांव में सात वर्ष से रामनवमी पर दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल में ओमवीर सिंह चौहान, योगेश चौहान, रॉकी चौहान, डब्बू चौहान, सर्वेश चौहान, कुशल चौहान रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें