शीतलपुर निवासी पुष्पेंद्र को मंगलवार शाम घर लौटते कुछ लोगों ने रास्ते मे घेकर जमकर पीटा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली में पुलिस का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि जब ग्रामीण बचाने आए तो वो लोग उन्हें देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शीतलपुर निवासी आराम सिंह और गूड्डू के खिलाफ मारपीट मे रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली पहुंचने से पहले पीड़ित ग्रामीण सीओ से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन सीओ कार्यालय में नहीं मिलने के कारण पीड़ित कोतवाली चले गए।