फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के दौरान दो दलों के समर्थक भिड़े

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जैथरा क्षेत्र में सोमवार की रात चुनाव प्रचार के दौरान दो दलों के समर्थकों में झगड़ा हो गया। एक पार्टी के लोगों ने दूसरे दल के समर्थक को दौड़ा लिया। इस दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन

जैथरा क्षेत्र के गांव कसौलिया में सोमवार की रात एक पार्टी के समर्थक प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। बताया जाता है कि इस दौरान जैसे ही ये लोग प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे, तभी दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थक आ गए। इनमें कहासुनी हो गई। एक दल के समर्थकों ने दूसरी पार्टी के लोगों को दौड़ा लिया। इसे लेकर तमाम चर्चाएं रही। मामले में सीओ अलीगंज परशुराम ने बताया कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। घटना की पड़ताल कराई जाएगी।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें