फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखवीर का शव मिला, सागर की तलाश जारी

Sat, 04 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्ना नहर में डूबे सुखवीर का शव शनिवार दोपहर मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे दिन भी सुन्ना नहर में डूबे सागर का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन



बता दें कि कोतवाली देहात के गांव छितौनी में शुक्रवार को सभी ग्रामीणों ने मिल कर भागवत कथा का शुभारंभ कराया था। कलश भरने ट्रैक्टर से लोग थाना पिलुआ के गांव सुन्ना स्थित नहर पर आए थे। नहर में नहाने के दौरान खेमचरन उर्फ सुखवीर (18) निवासी छितौनी कोतवाली देहात नहर के तेज बहाव में बह गया। शोर की आवाज सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने नहर में छलांग लगा दी और सुखवीर की तलाश की, मगर युवक का पता नहीं लगा। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखवीर का शव नहर से कुछ दूरी पर बरामद हो गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गत दो जुलाई को सुन्ना नहर में डूबे किशोर सागर पुत्र चरन सिंह निवासी भूतेश्वर कालोनी कासगंज का कोई पता नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष पिलुआ ने बताया कि सुखवीर का शव नहर से बरामद हो गया है, जबकि सागर का अभी तक पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें