फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों में दिनदहाड़े अधेड़ को गोली मारी

Sat, 06 May 2017 12:06 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अधेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
    
विज्ञापन

मुख्य बाजार द्वारिकाधीश मंदिर चौराहे पर शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाठी डंडों से पिटाई कर तमंचे से गोली मार दी गई। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।      
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित रामप्रकाश चौधरी(55) कसबे के मोहल्ला चक्रतीर्थ निवासी हैं उनकी कसबे के ही राजू मोहल्लेदार से रंजिश चल रही है। सुबह रामप्रकाश तीर्थनगरी आने वाले यजमानों की सूचना लेने द्वारिकाधीश मंदिर के पास आए। वहां पहले से घात लगाये बैठे राजू मोहल्लेदार व उनके पुत्र रोहित उर्फ  रंगा, मोहित उर्फ  बिल्ला तथा उसके साथी मयंक ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट उन पर तमंचे से फायर किया, गोली उनके पैर में लगी। जिससे वह वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए वहां से निकल लिए। घायल के पैरों से खून बह रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल रामप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ शैलेंद्र लाल ने घायल के बयान लिए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को मेडिकल कालेज अलीगढ़ रेफर किया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। रामप्रकाश ने पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ  तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें