फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली मारकर हत्या

Mon, 26 Dec 2016 11:31 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जमालपुर में रविवार की रात्रि को घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवारीजनों को महिला की मौत की जानकारी सुबह के समय हुई जब उन्होंने महिला को खून से लथपथ देखा। महिला की हत्या की सूचना पर सहावर पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन

सुशीला देवी 40 पत्नी अतर सिंह रविवार रात घर में सो रहीं थीं। उनकी पुत्र वधु व उसकी बेटियां भी सो रहीं थी लेकिन अज्ञात हत्यारे कब सुशीला की हत्या करके चले गए। इसकी जानकारी भी परिवारीजनों को नहीं हो सकी। सुबह जब परिवारीजनों ने सुशीला को लहूलुहान देखा तो कोहराम मच  गया। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई। तमाम लोग मौके पर आ गए। सहावर पुलिस भी मौके पर आ गई। एएसपी हरेंद्र यादव ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की रिपोर्ट मृतका के भाई उमेश ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराई है।

क्यों सुनाई नहीं दी गोली की आवाज
जमालपुर में सुशीला की हत्या के मामले की पहेली काफी उलझी हुई है। परिवारीजनों के मुताबिक उन्हें सुबह के समय सुशीला की हत्या की जानकारी हुई। पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही। पुलिस का मानना है कि गोली चलने पर तेज आवाज होती है। गोली चलने पर ही घटना की जानकारी हो जानी चाहिए थी। पुलिस इस प्रश्न को भी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें