बुधवार रात चोरों ने नगर की छह दुकानों के ताले तोड़ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने सबसे पहले बल्लू गोयल की किराना शॉप का ताला तोड़ कर करीब 65 हजार रुपये कैश और एक लाख रुपये कीमत का किराने का सामान ले उड़े। इसके बाद चोरों ने भूरे जौहरी और छोटेलाल की सब्जी की दुकान से कैश चुरा लिया। आगरा रोड स्थित जयवीर सिंह की गल्ले की दुकान से लगभग 25 हजार रुपये कैश चोरी करने के बाद कन्हैया सब्जी वाले की दुकान का ताला खोलने की कोशिश की लेकिन ताला टूटा। चोरों ने मदन गुप्ता घी वालों की दुकान में पीछे से नकब लगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। चोर सभी दुकानाें के टूटे ताले भी अपने साथ ले गए। इससे पूर्व नावली गांव में चोरों ने तीन घरों से दस लाख से अधिक के जेवर चोरी कर लिए।