चोरों ने कासगंज मथुरा रेल मार्ग पर कंट्रोल डिवाइस चोरी कर ली, जबकि पांच डिवाइस क्षतिग्रस्त कर दिए गए। मामले की प्राथमिकी आरपीएफ थाने में दर्ज कराई गई है।
ट्रेन के मार्ग पर आवागमन पर नजर रखने के लिए रेलवे ने जगह जगह पटरियों के किनारे कंट्रोल डिवाइस लगा रखीं है। चोरों ने अहरोली के निकट लगी एक डिवाइस के बॉक्स को तोड़कर चोरी कर लिया। जबकि पांच बाक्सों से भी डिवाइसों को चोरी करने का प्रयास किया। जब वे चोरी नहीं कर पाए तो इन बाक्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सिग्नल विभाग ने चोरी की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर इज्जतपगर से डाग स्क्वायड टीम को जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा सीआईबी टीम भी कासगंज आ गई। मथुरा, बदायू सहित आसपास के क्षेत्रों से भी टीमें पहुंच गई। आरपीएफ कमांडेट रामलाल मीना भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही छापा मार कार्रवाई भी की। कई स्थानों पर दविशें दी गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है। आरपीएफ प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।