फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गांधी मार्केट स्थित एटा सर्जिकल सेंटर निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद खून अधिक बहने के कारण महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। महिला की अचानक मौत से गुस्साए परिवारीजनों और रिश्तेदारों ने आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुुरू किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह सब देख चिकित्सक और स्टाफ रफूचक्कर हो गया। महिलाओं ने अस्पताल के सामने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांधी मार्केट में डा. राजीव कुलश्रेष्ठ और उनकी पत्नी डा. मंजू वर्मा एटा सर्जिकल सेंटर नाम से निजी नर्सिंग होम चलाते हैं। मंगलवार को शांतिनगर निवासी हाकिम सिंह अपनी पुत्रवधू पूजा का प्रसव कराने परिवार के साथ नर्सिंग होम आए थे। आरोप है कि गर्भवती पूजा को देखने के बाद डाक्टर मंजू वर्मा ने साधारण प्रसव की कोशिश किए बिना आपरेशन कर दिया। हॉकिम सिंह की माने तो ऑपरेशन के बाद पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ऑपरेशन के बाद अधिक खून बहने लगा। चिकित्सक से शिकायत करने के बाद भी मरीज की देखभाल नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान कोई नस कटने और अधिक खून बहने से प्रसूता की मौत हुई है। मौत से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और वाहन के शीशे तोड़ दिए। अस्पताल स्टाफ और चिकित्सक दंपति पीछे के दरवाजे से जान बचा कर भाग निकले। एसडीएम संजीव कुमार और सीओ एमपी सलोनियां ने पुलिस बल संग पहुंच कर हंगामा शांत कराया और शव पीएम के लिए भेजा। इसके बाद भी गुस्सा शंात नहीं हुआ तो महिलाओं ने अस्पताल के सामने मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग अस्पताल सील करने और चिकित्सक दंपति को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सीओ एमपी सलोनियां ने बताया कि मृतका के ससुर हाकिम सिंह की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

दो साल पहले हुई थी पूजा की शादी
शहर के समीप पूठ गांव निवासी तहसील में बाबू जयप्रकाश ने अपनी बेटी पूजा की शादी विगत नवंबर, 2015 में शांतनगर निवासी कलक्ट्रेट में बाबू हाकिम सिंह के बेटे आनंद से की थी। आनंद एक दवा बनाने वाली कंपनी के मेडिसिन विभाग में चंडीगढ़ में तैनात है। मंगलवार को प्रसव के वक्त आनंद पत्नी पूजा के पास नहीं था।
विज्ञापन


तोड़फोड़ की निंदा, रिपोर्ट की मांग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजेश सक्सेना ने निजी नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की निंदा की है। उन्होंने कहा कि डा. मंजू वर्मा ने कई सिजेरियन ऑपरेशन किए हैं। वो कोई नई चिकित्सक नहीं है। यदि इस प्रकार शहर के लोग अस्पतालों में तोड़फोड़ करेंगे तो पहले ही कई डॉक्टर शहर छोड़ चुके हैं, भविष्य में कोई चिकित्सक निजी प्रैक्टिस नहीं करेगा। पुलिस को अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ क्लीनिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। आईएमए अध्यक्ष ने कहा कि आज शाम ही चिकित्सकों की बैठक कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें