फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नष्ट कराईं शराब की भट्ठियां

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट कराईं शराब की भट्ठियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आबकारी और पुलिस टीम ने शनिवार को कई गांव में दबिश दी। इस दौरान शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट कराईं गईं। वहीं पुलिस ने 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी इंस्पेक्टर रण विजय सिंह ने बताया कि जाबड़ा, नगला गलुआ, वसुंधरा, नगला मुई, कुठिला लायकपुर में दबिश देकर निर्मित, अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई। भट्ठियों और लहन को नष्ट कराया गया। इस दौरान आरोपी भाग निकले। वहीं मलावन, कोतवाली देहात, मलावन, जलेसर, अलीगंज, जैथरा, नयागांव पुलिस ने 24 वारंटियों को पकड़ा है। यही नहीं 187 शस्त्र थाने और 411 लाइसेंसी असलाह दुकानों में जमा कराए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें