फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर ले जा रहे चार अपहर्ता पकड़े

Sat, 28 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार में युवक का अपहरण कर ले जा रहे चार लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और चारों अपहर्ताओं से अवैध हथियार, पांच मोबाइल तथा घटना में प्रयोग में गई कार बरामद कर जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

थानाप्रभारी अलीगंज ने बताया कि शुक्रवार शाम कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे तभी कायमगंज की ओर से एक कार को पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की। पुलिस को देख चालक  गाड़ी को तेजी से भगाने लगा।  पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ उसमें बैठे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर कार की पीछे वाली सीट पर एक व्यक्ति के हाथ, पैर तथा मुंह बंधा मिला। युवक को कार से बाहर निकाल कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम महफूज अंसारी निवासी दारुदगिरा उर्फ बढ़ैयान टोला थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद बताया। पीड़ित ने बताया कि  वह और मौ.रहीस निवासी इंद्रापुरम एनसीआर के थाना लोनी जिला गाजियाबाद दिल्ली में धागा बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था, उसी को लेकर कार सवार मोहम्मद अनीश इंद्रापुरम एनसीआर थाना लोनी जिला गाजियाबाद, आमिर निवासी विकास कुंज, इन्द्रापुरम थाना लोनी जिला गाजियाबाद, मोहसीन खान निवासी इंद्रापुरम एनसीआर थाना लोनी जिला गाजियाबाद के साथ मिलकर हत्या के इरादे से अपहरण कर यहां लाए थे। पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें