फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने छात्रा को किया खींचने का प्रयास

Mon, 17 Oct 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्रा काे पकड़ने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहीं दो छात्राओं के साथ कार सवार युवकों ने बदतमीजी करते हुए एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। अन्य छात्राओं के शोर मचाने पर युवक कार सहित फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर छात्राओं के अभिभावक भी आ गए। छात्राओं के साथ अभिभावक एसपी आफिस पहुंचे, जहां मामले की जानकारी दी। एसपी ने तत्काल जनपद व पड़ोसी जिले की पुलिस को नाकाबंदी कर संदिग्ध कार पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मिशन चौराहे के पास कार सवार युवकों ने स्कूल से घर जा रहीं छात्राओं में से एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। यह देख अन्य छात्राएं चीख पड़ी और उन्होंने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर कार सवार युवक फरार हुए। आनन फानन में काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों में दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को  लेकर आक्रोश देखा गया। अभिभावकों के साथ छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंची। छात्राओं ने एसपी को घटना की जानकारी दी। छात्राएं इतनी भयभीत थी कि उनकी तबियत बिगडने लगी। एसपी ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तत्काल चेकिंग अभियान शुरू कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी ने बताया कि आरोपी युवकों की शिनाख्त करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें