फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने किया साली का सौदा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
पिलुआ थाना अंतर्गत गांव निवासी किशोरी को कासगंज के सिढ़पुरा निवासी तीन युवक विगत सात मई को अपहरण कर ले गए। यही नहीं युवकों ने किशोरी को अपने दोस्त के हाथ नोएडा में बेच दिया। जहां खरीदार ने किशोरी संग दरिंदगी की और फरार हो गया। पिता ने चार के खिलाफ अपहरण, रेप, पोस्को की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी विगत सात मई को खेत पर गई थी। रास्ते में कासगंज के सिढ़पुरा निवासी पुष्पेंद्र, मनोज और प्रमोद उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों को जानकारी मिली किशोरी को गायब करने वाले उनके दमाद हैं तो होश उड़ गए। पिता का आरोप है कि दमाद के भाइयों ने बेटी को नोएडा ले जाकर अपने दोस्त अतुल पंडित के हाथ बेच दिया। अतुल पंडित ने बेटी को अपने घर में रख कर उसके साथ दरिंदगी की और जब परिवार ने दबाव बनाया तो बेटी को घर छोड़कर फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें