फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला हीरा में मिली 40 भट्ठियां, 5000 लीटर लहन

Mon, 06 Feb 2017 11:49 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगला हीरा गांव में दबिश देकर पुलिस ने वहां से 5000 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कराई। वहीं जेसीबी मशीनों से भट्ठियां तुड़वाई। हालांकि पुलिस एक भी धंधेबाज को दबोच नहीं सकी।
विज्ञापन

बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा के बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र प्रताप यादव, एसडीएम परवेज अहमद ने आबकारी टीम और अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ नगला हीरा पहुंचे। फोर्स के साथ अफसरों को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को गांव के समीप ही शराब बनाने की करीब 40 भट्ठियां मिली। इतनी संख्या में भट्ठियां देखकर अफसर भी दंग रह गए। एसडीएम ने चार जेसीबी और दो ट्रैक्टर मंगाकर इन भट्ठियों को नष्ट कराया। वहीं मौके से 5000 लीटर लहन भी बरामद हुआ। इसे भी अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट कराया। एएसपी ने बताया कि गांव में बडे़ पैमाने पर शराब की भट्ठियां संचालित होने की सूचना मिली। धंधेबाजों को चिह्नित करके उनकी भी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें