फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत पर तोड़फोड़, हंगामा

Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
युवक की मौत पर आक्रोश‌ित लोगों को समझाते अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मैनपुरी रोड पर दाउदगंज मोड़ के पास प्राइवेट बस की टक्कर लगने से रविवार को साइकिल सवार भानु कुमार (20) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। तोड़फोड़ करने के साथ जाम लगा दिया। एसडीएम, सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस ने तोड़फोड़, जाम लगने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव दाउदगंज निवासी भानु कुमार पुत्र नेम सिंह रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे साइकिल से खेत पर जा रहा था। जैसी ही वह दाउदगंज मोड़ पर पहुंचा, तभी प्राइवेट बस की चपेट में गया। बस की टक्कर लगने से भानु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हुआ देख गांववालों की भीड़ जुट गई। सड़क पर खून से लथपथ शव देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। उधर, जाम और तोड़फोड़ की खबर लगते ही एसओ मौके पर पहुंचे। पर, उनकी किसी ने कोई बात नहीं सुनी। कुछ ही देर में एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ परशुराम सिंह पहुंचे। अफसरों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। वहीं पुलिस ने हादसा करने वाली बस को भी पकड़ लिया। वहीं लोगों को शांत होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में एसओ अलीगंज का कहना है कि जाम, तोड़फोड़ नहीं हुई है। मृतक के परिवारीजन आ रहे थे, इसके लिए गांववालों ने शव सड़क पर रख दिया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें