फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पंचमपुर में शराब पीने से एक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव नगला पंचम में कच्ची शराब पीने से एक अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवारीजनाें का आरोप है कि कच्ची शराब पीने से ही मौत हुई है। 
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव पंचमपुर निवासी राजबहादुर (50) पुत्र लोकमन सिंह बुधवार सुबह गांव में शराब बेचने वाले एक शराब माफिया के यहां शराब पी थी। परिवारीजनों ने बताया कि शराब पीने के बाद जब राजबहादुर घर पहुंचे तो  कुछ घंटे बाद हालत बिगड़ने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवारीजन दोपहर करीब एक बजे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसओ ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रुप से कच्ची शराब बना कर खुलेआम बेची जा रही है। आरोप है कि पुलिस सब जानती है, फिर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव पंचमपुर, नगला मदिया सहित कई गांव में कच्ची शराब बचने का अवैध ध्ंाधा चल रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें