फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मी से 55 हजार रुपये लूटे

Thu, 02 Feb 2017 12:27 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
निधौली कला इलाके में मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 55 हजार रुपये लूट लिए। सरेराह हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खबर लगते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के मोहल्ला परशुराम नगर निवासी गुरू प्रसाद आगरा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम वह जलेसर से 55,5,53 रुपये बैग में रखकर गांव नगला गोदी की तरफ जा रहा थे। जैसे ही वे नगला गोदी के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उससे रुपयों वाला बैग लूटा और भाग निकले। फाइनेंस कंपनी के कर्मी का शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर आई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। पीड़ित ने बताया कि बैग में रुपयों के अलावा मोबाइल और जरूरी कागजात भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें