फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा बालिका की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बालिका (6) की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार सुबह घर से खेलने निकली बालिका (6) की हत्या कर दी गई। शाम करीब चार बजे उसका लहूलुहान शव मक्का के खेत में बने एक कमरे में मिला। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को चार घंटे तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

 घटना थाना नया गांव क्षेत्र के एक गांव में हुई। बालिका के साथ गए अन्य बच्चे तो दोपहर घर लौट आए, लेकिन बालिका नहीं लौटी। इसके बाद परिवारीजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बालिका की गला दबाकर हत्या की गई। उसके शरीर पर पड़े जख्मों के निशान उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी बता रहे है। घटना स्थल से पुलिस को एक जेंट्स पर्स और चश्मा मिला है। पर्स में दो फोटो और एक पर्ची निकली है। पर्स में मिले फोटो पर राजकुमार लिखा है। एक पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर लिखा मिला जो फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के गांव चौलारे नगला के प्रधान का निकला है। पुलिस ने प्रधान को फोन कर फोटो की शिनाख्त करने के लिए बुलाया है। घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने रात आठ बजे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। सूचना पर सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व अधिकारियों से वार्ता की। घटना स्थल और गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।  एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि परिवारीजन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें