फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के शादी से इंकार किया, बैरंग लौटी बारात

Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
शराब के कारण टूटी शादी
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुर को नशे में धुत होकर गाली देना दूल्हे को महंगा पड़ गया। पिता से हुई अभद्रता से भड़की दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। मान-मनौव्वल के बाद भी युवती के नहीं मानने पर बारात बैरंग लौटी।
विज्ञापन

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र से मोहनपुर में बारात आई। बताया जाता है कि दुल्हे ने दोस्तों के साथ दारू पी ली। इधर, खेत लगन की रस्म के लिए कन्यापक्ष के लोग जनवासे की ओर जा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत दुल्हा किसी बात पर अपने ससुर पर भड़क गया। उन्हें अपशब्द बोलने लगा। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शंात कराया। इसकी भनक दुल्हन को हुई, तो उसे अपने पिता का अपमान बर्दास्त नहीं हुआ। उसने शादी से इंकार कर दिया। रातभर दोनों पक्ष के लोग मान-मनौव्वल में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। पंचायत हुई। इसमें वर पक्ष की ओर से वधु पक्ष को खर्च हुए धन की अदायगी कराई गई। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। दूल्हे की यह करतूत और बारात बैरंग लौटने की चर्चा दिनभर क्षेत्र में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें